बिहार: डीएम ऑफिस में जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना कार्रवाई को लेकर पाधिकारी को दिया निर्देश
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 बिहार शरीफ डीएम ऑफिस में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सोमवार को जनता दरबार लगाकर 18 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। बढ़ौना चंडी के एक आवेदक द्वारा जन वितरण प्रणाली बी पीoएलo में नाम अंकित नही है एवम आयुष्मान कार्ड नहीं बनने के कारण इन्हें ईलाज कराने में समस्या उत्पन्न हो रही है।