बिहार: हरनौत बाजार से 1 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
Bihar, Nalanda | Feb 12, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार से 1 लीटर देसी शराब के साथ सुरेश साहू के पुत्र पिंटू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हरनौत थाना प्रभारी ने बताया कि संध्या गस्ती के दौरान हरनौत बाजार में दारू लेकर यह जा रहा था। पुलिस की गाड़ी देख यह भागने लगा, पुलिस के द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया ,पकड़ने के बाद इसके हाथ में 1 लीटर देसी शराब पाया गया ।