मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया
मोतीहारी पुलिस ने बाइक चोरी के विरुद्ध कार्रवाई किया है। जिले की पचपकड़ी पुलिस ने थाना अंतर्गत वाहन जांच के दौरान भंडार चौक के पास से एक बाइक चालक को रोककर जांच किया। जहां सत्यापन में चेचिस नंबर एवं रजिस्ट्रेशन नंबर भिन्न पाया गया। पुलिस ने मामले में बाइक को जब्त कर अभियुक्त नौशाद पिता मोहम्मद गफूर साकिन भंडार थाना पचपकड़ी को गिरफ्तार किया है।