शाहबाद: झाड़-फूंक के चक्कर में 55 वर्षीय महिला की गई जान
Shahbad, Baran | Aug 9, 2026 खेत पर काम करने के दौरान सर्पदंश से घायल दांता निवासी 55 वर्षीय जगी बाई की मौत हो गई। सर्पदंश के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के बजाय घंटों तक झाड़-फूंक के लिए इधर-उधर घुमाते रहे। हालत बिगड़ने पर महिला को घंटों बाद एसडीएच केलवाड़ा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।