भगवानपुर थाना परिसर में शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ रानू कुमार के अध्यक्षता में आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासन ने सरस्वती पूजा के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। बैठक में कहा गया कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करेंगे तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।