शिवपुरी नगर: रेशम माता के दर्शन से लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी पचवाली पुल के पास सड़क हादसे का शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
कमलागंज के रहने वाले अनिल जाटव ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी जाटव के साथ बाइक से रेशम माता के दर्शन करके अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी पचावली पुल के पास कुत्तों को बचाने की फिर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे हादसे में दोनों पति-पत्नी घायल हो गए जिन्हें पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।