मंझनपुर: छह माह से फरार पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दबोचा, पश्चिम शरीरा पुलिस ने की कार्रवाई
नाबालिग किशोरी के अपहरण और पॉक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मामले में थाना पश्चिम शरीरा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब छह माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी को पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की मदद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी।