अतर्रा: चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
Atarra, Banda | Apr 3, 2026 अतर्रा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। खम्भौरा गांव निवासी सूरज पुत्र संजय उस समय गंभीर रूप से घायल हो गया, जब वह बाजार से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान बांदा की ओर से आए एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।