पथरिया: किंद्रजो में श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु, राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल
Patharia, Damoh | May 15, 2026 पथरिया क्षेत्र के ग्राम किंदरहो व सीतानगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” भजनों से कथा पंडाल भक्तिमय हो उठा। कथा वाचक पूज्य श्री विपिन बिहारी दास जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल हुए।