उधवा: दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर राधानगर थाना में हुई शांति समिति की बैठक
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर सोमवार को राधानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी उधवा आशीष कुमार मंडल ने किया। शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,बुद्धिजीवियों,गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।