फतेहपुर: जहानाबाद मंडी में पिकअप का चालान काटने के बाद जमकर हुआ हंगामा, किसान ने गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो वायरल
फतेहपुर जिले के जहानाबाद मंडी में सचिव पर गाली गलौज का आरोप लगाकर किसानों ने जमकर हंगामा कर मारपीट की। हालांकि इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाते हुए दोनों पक्षों को थाने बुलाया जहां मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। बताया जा रहा है कि मंडी सचिव ने मंडी पर एक ओवर लोड पिकअप गाड़ी का चालन काट दिया। जिसके बाद यह विवाद हुआ