बिहारीगंज: पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बिहारीगंज थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोरपार निवासी दुर्गानंद यादव और यूपी के दो कथित बॉडीगार्ड शामिल हैं। पुलिस के अनुसार लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल नियम के विरुद्ध दूसरे की सुरक्षा में किया जा रहा था। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया तीनों को न्यायिक हिरासत मे