जलालाबाद: चक चंद्र सेन में भूमाफियाओं पर कार्रवाई न होने से पीड़ित ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी
शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम चकचन्द्रसेन निवासी राजवीर पुत्र झंगड़ी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर भूमाफियाओं एवं दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजवीर का आरोप है कि गांव के ही रनवीर सिंह उर्फ महेश सिंह तथा उनके पुत्र दीपक सिंह ने ग्राम समाज की लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा