नवाबगंज: मोहम्मदपुर में वर्षों पुरानी आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास, पीड़ित ने एसपी से की शिकायत
बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोहम्मदपुर में विपक्षी वर्षों से रह रहे एक परिवार के आशियाने पर जबरन कब्जा करने पर आमादा हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा एक पीड़ित परिवार की आबादी की भूमि और मकान को निशाना बनाया जा रहा है, जिसका विरोध करने पर पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट भी की गई है।