मेरठ: राम मंदिर चढ़ावे में चोरी, मेरठ में AAP ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Meerut, Meerut | Jun 12, 2026 मेरठ में आम आदमी पार्टी (AAP) ने राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और हेराफेरी के आरोपों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। पार्टी ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।