धार: कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
कलेक्टर ने जनसुनवाई में समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के दिए निर्देश। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार दोपहर 2:00 जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए।