धार: धार की भोजशाला पहुंचे जाट समाज के लोग, इतिहास जाना और हनुमान चालीसा का पाठ किया
धार की भोजशाला पहुंचे जाट समाज के लोग, इतिहास जाना और हनुमान चालीसा का पाठ किया।धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार शाम 4:00 जाट समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय जाट समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर लाल जाट के नेतृत्व में समाजजनों ने भोजशाला का इतिहास जाना और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया।