धार: ज्ञानपुरा में दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत
ज्ञानपुरा में दर्दनाक सड़क हादसा युवक की हुई मौत।धार के तिरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ज्ञानपुरा में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान खांदन बुजुर्ग निवासी शंभू पिता राधिया के रूप में हुई है।