सदर: लंका-BLW मार्ग का नाम महामना मार्ग घोषित करने के लिए मालवीय सेवा संस्थान ने महापौर को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | May 17, 2026 वाराणसी। मालवीय सेवा संस्थान की ओर से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सिंहद्वार से नरिया होते हुए भिखारीपुर बीएलडब्ल्यू तक के मार्ग का नाम “महामना मार्ग” घोषित किए जाने हेतु वाराणसी के महापौर एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य अशोक तिवारी जी को औपचारिक निवेदन पत्र सौंपा गया।