शामली: शामली जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने 231 वाहनों के चालान काटे
Shamli, Shamli | Apr 6, 2026 सोमवार की शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जनपद में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 231 वाहनों के चालान काटे। विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।