हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने छात्रा पर फायरिंग व धमकी देने के दोषी को सुनाई 10 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने छात्रा पर अवैध पिस्तौल से फायर करने, उसका पीछा कर परेशान करने, जान से मारने की धमकी देने तथा छात्रा के परिजनों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौच करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं जुर्माने की सजा सुनाई है।