खजनी: धर्मनगर झौवा में चल रहे नौ दिवसीय कथा श्रीमद् भागवत के पांचवें दिन हुआ भगवान श्री कृष्ण का जन्म
सीकरीगंज क्षेत्र के धर्मनगर झौवा में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ है। कथा के पांचवें दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास आचार्य चंद्र किशोर जी न श्रीमद्भागवत महापुराण कथा को सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को अजामिल, जड़ भरत, प्रह्लाद, भगवान बावन व कृष्ण जन्मोत्सव के कथा का रसपान कराया।