खजनी: नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण
नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उनवल स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय परिसर में मंगलवार को वृक्षारोपण किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश दुबे भी मौक़े पर मौजुद रहे। चेयरमैन प्रतिनिधि ने कहा ग्लोवल वार्मिंग के कारण प्रकृति अपना विकराल रूप तेजी से दिखा रही है जैसे मूसलाधार बारिश न होना, भीषण गर्मी का पड़ना, तपन ,व अन्य विमारियो आदि समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।