नावाडीह प्रखंड अंतर्गत परसबनी व दहियारी में विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की बैठक जिला मंत्री दिलीप कर्मकार की अध्यक्षता में रविवार को किया गया। जिला मंत्री दिलीप कर्मकार ने कहा कि यह बैठक सभी मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा व हनुमान आरती का आयोजन करने को लेकर की गई हैं उन्होंने कहा कि सभी मंदिरों में प्रेत्यक मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करवाना चाहिए।