अटरू: अटरू के ग्रामीण क्षेत्र में मानसून की बेरुखी के कारण लोकदेवता घाँस भेरूजी की नगर परिक्रमा कराई गई
Atru, Baran | Jul 19, 2026 अटरू। क्षेत्र में मानसून की बेरुखी और लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। खेतों में बोई गई फसलें सूखने की कगार पर हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने अच्छी वर्षा की कामना और फसलों तथा गांव को रोग-दोष से मुक्त रखने की प्रार्थना के साथ पारंपरिक धार्मिक आयोजन शुरू कर दिए हैं।