श्रीनगर: चनका गांव में आयोजित तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन भंडारा सम्पन्न हुआ
श्रीनगर प्रखंड अंतर्गत चनका गांव स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन विधिवत रूप से मंगलवार को चार बजे संपन्न हो गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति रस में डूबे रहे।