सिकंदराराऊ: तहसील सभागार में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ
सिकंदराराऊ तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौजूद रहे। जहां जनता की शिकायतों को सुना गया, जिसमें कुछ शिकायतों का तो मौके पर निस्तारण कर दिया और शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।