मनोहरथाना: मनोहर थाना विद्यालय में 101 बच्चों को भामाशाह द्वारा छतरियां वितरित की गईं
मनोहरथाना निवासी हंसराज यादव की तृतीय पुण्य स्मृति में मित्र मंडल द्वारा नगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय व श्री श्री ज्ञान मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्षा के मौसम को देखते हुए जरूरमंद विद्यार्थियों को 101 छतरियां वितरित की। इस अवसर पर मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।