बिछिया: बंजी और नरैनीमाल में वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजन;ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं की दी गई जानकारी!
बिछिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बंजी और नरैनीमाल में शुक्रवार 26 जून को शाम 4:30बजे वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित किया गयाl भारतीय रिजर्व बैंक के मार्गदर्शन एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मंडला द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता केंद्र के माध्यम से आयोजित इस शिविर में ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, नियमित बचत और केवाईसी दस्तावेज रखने की जानकारी दी गईl