सीतामढ़ी के जिलाधिकारी श्री रिची पांडेय ने बुधवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बथनाहा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान डॉ. अमित को अपने निर्धारित कर्तव्य से अनुपस्थित पाए जाने पर डीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से उनका वेतन बंद कर दिया।