डग: भवानीमंडी में पालिकाध्यक्ष और पार्षदों ने उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, रोड बनने से पहले सभी लाइनें बिछाने की मांग की
Dug, Jhalawar | May 23, 2024 भवानीमंडी नगर अध्यक्ष और पालिका पार्षद ने एसडीएम को ज्ञापन देकर शहर में पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे से स्टेशन चौराहा तक बनने वाले सीसी रोड को जगह जगह से क्षतिग्रस्त न करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान विनय आस्तोलिया ने बताया कि टगर मोहल्ला से आदिनाथ गणपति चौथमाता मंदिर तक ऊंचाई होने की वजह से उसे लेवल पर लेने के लिए उसकी ऊंचाई को कम करें।