डग: भड़का में हादसे में एक बालिका की हुई मौत, चार गंभीर घायल
Dug, Jhalawar | May 21, 2024 भड़का में गांव में गूंज रही शहनाई उस वक्त मातम में बदल गई जब एक हादसे में बालिका की मौत हो गई, चार गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में भंवरलाल के पुत्र और पुत्री की शादी थी जो देर रात ममेरे से आ रहे थे तभी एक बाइक अनियंत्रित होकर उसमें घुस गई जिसमें बाइक चालक प्रधानसिंह, संतोषबाई, कैलाशबाई, सीमाबाई व बालिका राधिका घायल हो गए वहीं बालिका ने सुबह दम तोड़ दिया।