डग: डग कस्बे में बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते आए दिन लग रहे जाम, आमजन परेशान
Dug, Jhalawar | May 20, 2024 डग कस्बे के पुराने बस स्टैंड से लगाकर नए बस स्टैंड तक अत्यधिक यातायात एवं बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते आए दिन जाम लगा रहता है। व्यापारियों का कहना है कि रोड किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों से अक्सर जाम लग जाता है, जिसके कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड से बुधवारिया दरवाजा तक भी आए दिन जाम लगा रहता है।