अशोक नगर: ढुढेर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल
अशोकनगर जिले के ढुढेर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीकमपुरा सिरोंज निवासी आकाश पुत्र भरत लाल कुर्मी पटेल उम्र 23 वर्ष एवं मनोज पुत्र तोरन सिंह कोली उम्र 24 वर्ष मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 1 बजे अपने गांव से बामोर कला गांव जाते समय ढुढेर गांव के पास घटना हुई।