रतनी फरीदपुर प्रखंड के परसबिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कजियाना मोड़ स्थित एनएच-33 पर सड़क हादसे में विद्युत विभाग के कर्मी सिकंदर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। हुलासगंज पावर सबस्टेशन ड्यूटी पर जाते समय अचानक एक व्यक्ति के सड़क पार करने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।