लोहरदगा: ऐने बगीचा टोली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने मंगलवार शाम 5:00 बजे स्वजनों का बयान भी दर्ज किया है। बताया जाता है कि सदर थाना क्षेत्र के ऐने बगीचा टोली गांव निवासी दुर्गा उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अजय उरांव 3 दिन से घर से लापता था.