लोहरदगा: समाहरणालय में झामुमो ने सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन
लोहरदगा समाहरणालय मैदान में झामुमो ने सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर 2:30 बजे एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो जिला सचिव अनिल उरांव ने किया। बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने केंद्र सरकार पर आदिवासी समाज की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।