लोहरदगा: बड़ा तालाब शिव मंदिर में 5 जून को भव्य गंगा महाआरती, कुंवारी कन्याओं को प्रशिक्षण देकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा
आगामी 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बड़ा तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा नगर मंडल के नेतृत्व में भव्य गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी में मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे जिले के विभिन्न मंदिरों में कुंवारी कन्याओं को गंगा महाआरती की विधिवत तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिया गया।