लोहरदगा: कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में हुई युवा कांग्रेस की बैठक, राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ का संगठन मज़बूती पर रहा जोर
लोहरदगा कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में मंगलवार को युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुलाम जिलानी ने की। यह बैठक शाम 3:15 बजे हुई, जिसमें संगठन के मजबूतीकरण को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।