गोपालगंज: जिले के विभिन्न प्रखंडों में तैनात 19 अंचल अधिकारी हड़ताल से लौटे, कलेक्ट्रेट परिसर में दिया योगदान
जिले के सभी अंचल अधिकारी सहित 19 पदाधिकारी अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इस दौरान सरकार के द्वारा उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया गया। जिसके बाद सभी अंचल अधिकारी हड़ताल से वापस लौट गए। साथ सभी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर डीएम पवन कुमार सिन्हा के समक्ष अपना योगदान दिए।