कांके: रातू रोड स्थित अपने आवास पर सांसद संजय सेठ ने सपरिवार किया कन्या पूजन
Kanke, Ranchi | Oct 18, 2026 रातू रोड स्थित अपने आवास पर महाष्टमी के पावन अवसर पर रविवार दोपहर करीब तीन बजे सांसद संजय सेठ ने सपरिवार देवी स्वरूपा कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में कन्याओं को साक्षात देवी का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन की परंपरा बेटियों के सम्मान, संरक्षण और सशक्तीकरण का संदेश देती है।