कुरावली: कुरावली क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि से हटाया गया कब्जा, पंचायत सचिव को सौंपी गई जमीन
ग्राम सभा महादेव जगतपुरा में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया। वर्ष 2020 में एसडीएम कोर्ट द्वारा गाटा संख्या 1 से 82 तक की भूमि को ग्राम समाज की भूमि दर्ज करने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा जमीन पर कब्जा किया गया था। जिसको कब्जा मुक्त कराया गया है।