कोलायत: कोलायत के कपिल सरोवर में अज्ञात युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, पहचान नहीं हुई, शव मोर्चरी में रखवाया गया
श्रीकोलायत स्थित पवित्र कपिल सरोवर में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सरोवर में शव तैरता देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कोलायत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को सरोवर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल श्रीकोलायत की मोर्चरी में रखवाया