कठूमर: अलवर: नीट की तैयारी कर रही छात्रा रेणु मीणा ने दिल्ली में दी जान, गांव में शोक का माहौल
Kathumar, Alwar | Jun 17, 2026 अलवर। कठूमर क्षेत्र के भनोखर गांव की रहने वाली रेणु मीणा ने दिल्ली में आत्महत्या कर ली। रेणु लंबे समय से दिल्ली में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी और मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थी। उसकी मौत के बाद भनोखर गांव व पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।