कासगंज: कासगंज शहर में टेट के विरोध में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, जमकर की नारेबाजी
कासगंज शहर में सोमवार की शाम 7 बजे शिक्षक संगठनों ने टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर अपना आक्रोश जताया। यह जुलूस शहर के सोरों गेट से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होता हुआ प्रभुपार्क तक पहुंचा। जुलूस में शिक्षक संगठनों के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के करीब 150 से अधिक लोग शामिल हुए।