गंगधार: चौमहला में कोटा रेल मंडल डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, प्रतिनिधि मंडलों ने ट्रेनों के ठहराव की मांग की
चौमहला मे कोटा मंडल रेलवे डीआरएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया, इस दौरान विभिन्न प्रतिनिधि मंडलो ने उनसे भेंट कर स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने व ट्रेनो के ठहराव का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने अमृत भारत योजना में होने वाले कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। भाजपा मंडल महामंत्री द्वारा अमृत भारत योजना में घटिया कार्य की शिकायत करने पर डीआरएम ने कार्य में सुधार करवाने की बात कही।