सिकंदराराऊ: हसायन विकासखंड क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
हसायन विकासखंड क्षेत्र में राजस्व कर्मचारी का कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, वायरल वीडियो में संजय प्रजापति नामक युवक राजस्व कर्मचारी को 500-500 रुपये के नोट गिनकर देते हुए नजर आ रहा है। राजस्व कर्मी पैसे लेकर सीधे अपनी जेब में रखते हुए दिख रहे हैं। यह घटना कौंडरा गांव के नगला विजन मार्ग स्थित एक कमरे में हुई बताई गई है।