बिछिया: बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने शिव महापुराण व श्रीराम धुन में की सहभागिता, लिया आशीर्वाद!
बुधवार, 8 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे बिछिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने क्षेत्र के दो धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता निभाई। सबसे पहले बिछिया मुख्यालय में महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में पहुंचकर व्यास पीठ को नमन किया तथा कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रशंसा की l