अरवल: लघु नहरों के जीर्णोद्वार को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
Arwal, Arwal | May 18, 2026 जिला पदाधिकारी अरवल के निर्देश पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जल संसाधन विभाग द्वारा 20 क्यूसेक से कम जल प्रवाह वाली लघु नहरों के जीर्णोद्वार को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा एवं विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन (VB-GRAM G) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।