अरवल पुलिसिंग को लेकर सख्त हुए मगध रेंज के आईजी विकास वैभव, थानाध्यक्षों को दिए कड़े निर्देश!मजध रेंज के आईजी विकास वैभव ने अरवल जिले के थानाध्यक्षों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। एसपी डॉ. नवजीत सिम्मी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर कई कड़े फैसले लिए गए।बैठक के मुख्य बिंदु:👉 अपराधियों पर शिकंजा: फरार अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और लंबित मामलों (वारंट, इश्तेहार व कुर्की) का तेजी से निपटारा करने का आदेश।👉 नशे के खिलाफ एक्शन: शराब, जुआ-सट्टा और सूखे नशे के कारोबार पर लगातार छापेमारी करने के निर्देश।👉 नाइट पेट्रोलिंग: रात में पुलिस गश्ती तेज करने और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने को कहा गया।👉 पुलिस-पब्लिक ट्यूनिंग: आम जनता की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा कर पुलिस और पब्लिक के बीच भरोसा मजबूत करने पर जोर।आईजी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।#Arwal #ArwalPolice #VikasVaibhav #LawAndOrder #BiharPolice #CrimeControl #BiharNews
Arwal, Arwal | Sep 28, 2026